सागर-रहली स्टेट हाईवे पर कार ने बाइक को उड़ाया, घुमावदार मोड़ बना ब्लैक स्पॉट

 

सागर-रहली स्टेट हाईवे पर यूनिवर्सिटी घाटी के पास एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। घाटी के घुमावदार मोड़ पर फोर व्हीलर और दो पहिया वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक यूनिवर्सिटी घाटी का यह मोड़ रात के समय बेहद खतरनाक हो जाता है। घुमावदार मोड़ होने के बावजूद यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर न स्ट्रीट लाइट है और न ही वाहन चालकों को सावधान करने के लिए पर्याप्त सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। अंधेरा होने के बाद सामने से आने वाले वाहन और मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाने या फिर अचानक सामने वाले वाहन की रोशनी आंखों में लगने की वजह से वाहन से नियंत्रण खो जाता है जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.

 

 

 

लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर स्थायी इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस हिस्से को हादसों की दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए यहां स्ट्रीट लाइट, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त रोड मार्किंग कराने की मांग की है।

 

 

 

 

सागर-रहली स्टेट हाईवे एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) की जिम्मेदारी में है। ऐसे में हादसे के बाद अब एमपीआरडीसी की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय संवेदनशील मोड़ पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।


By - sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.