युवक ने युवती पर चाक़ू से किया हमला, फिर कथित लव जिहाद का लगा आरोप, थाने के बाहर प्रदर्शन !
एक युवती पर युवक ने चाकू से हमला बोला। जिसके बाद मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया। उस पर हमले के विरोध में पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। बताया गया की राष्ट्रीय सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला के नेतृत्व में युवा अध्यक्ष पंकज ठाकुर और अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। मामला ग्वालियर जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र का है। युवती का आरोप है इसी युवक ने उस पर करीब दो महीने पहले भी हमला किया था। थाने में आवेदन भी दिया था। लेकिन डर और दबाव में उसने आवेदन वापिस ले लिया था। इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया गया। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है की पीड़ित हिन्दू युवती और मुस्लिम युवक पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जहां युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना के पदाधिकारियों ने इसे लव जिहाद से जुड़ा बताते हुए एफआईआर की मांग की।
इस पूरे मामले में संगठन के पदाधिकारियों और पीड़ित युवती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। आरोप है की दो महीने पहले भी इसी युवक ने युवती के साथ विवाद किया था। जिसकी शिकायत माधवगंज थाने में लिखित आवेदन देकर की गयी थी। लेकिन आरोप है कि तब युवक ने युवती को डराया धमकाया था। जिससे तब उसे आवेदन वापिस लेना पड़ा था। ऐसे में सवाल ये है की आखिर तब पुलिस ने कोई कार्यवाई क्यों नहीं की।
तो पुलिस का कहना है की युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। युवती का मेडिकल कराया गया है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया गया है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।------