सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर बीती रात बड़ा हा दसा, ट्रेलर के उड़े परखच्चे, ट्रक भी...
सागर-दमोह स्टेट हाईवे पर सानौधा चौराहे के पास देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर और आइशर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार, आइशर ट्रक मैहर से सीमेंट लेकर भोपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सानौधा चौराहे के पास ट्रक के सामने अचानक कोई वाहन आ गया। अचानक सामने आए वाहन से बचने के लिए आइशर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद दोनों भारी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। विशेष रूप से टेलर ट्रक के केबिन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ट्रक भी टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेलर दमोह से बीना की ओर जा रहा था। देर रात हुए इस हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के कारणों में अचानक ब्रेक लगना और पीछे से आ रहे ट्रेलर की दूरी कम होना प्रमुख वजह मानी जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। रात के समय हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।