प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का विरोध, जल सत्याग्रह के दौरान महिला हुई ख़त्म, अन्य लोग अभी भी डटे

 

सात दिनों से लोग जल सत्याग्रह कर रहे हैं सरकार से गुजारिश की जा रही है की यहां इस क्षेत्र में लगाए जाने वाले प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र को न लगाया जाए। इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई है जहां एक सत्याग्रह के दौरान एक महिला की दुखद जान चली गई जिसके बाद से लोगों में मायूसी है मातम और शोक छाया हुआ है। मामला रीवा जिले के रोझौही गांव का है जहां प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय का जल सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है। ग्रामीण पानी के अंदर खड़े होकर प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच आंदोलन में शामिल विमला आदिवासी की जान चली गई।

आंदोलनकारियों ने बताया की जल सत्याग्रह के पांचवें दिन रात करीब आठ बजे प्रदर्शन में शामिल विमला आदिवासी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनकी जान चली गई। इस घटना से आंदोलन में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा समेत ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक है।

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीण लगातार जल सत्याग्रह कर रहे हैं। आंदोलनकारियों की माने तो वे परियोजना को लेकर अपनी चिंताओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए आंदोलन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और उनके साथ संवाद स्थापित करेगा।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा के आमरण अनशन पर बैठने के बाद जल सत्याग्रह के संचालन की जिम्मेदारी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने संभाल ली है। प्रमोद शर्मा आंदोलन स्थल पर गंगा तालाब के पास बनाई गई झोपड़ी में रहकर आमरण अनशन कर रहे हैं। तो रवि मिश्रा ग्रामीणों और आदिवासी आंदोलनकारियों के साथ जल सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे हैं।
ग्रामीणों का पानी के अंदर प्रदर्शन जारी है। उनका साफ़ कहना है की वह अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे रहेंगे।-


By - sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.