दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, ऑनलाइन कार्बाइड गन मंगाने पर होगी कार्रवाई, प्रतिबंधित पटाखों पर भी नज़र !
दीपावली के अलावा अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नज़र आ रहा है। जहां कार्बाइड गन के अलावा प्रतिबंधित पटाखों पर शिकंजा कैसा जा रहा है। पुलिस का साफ़ कहना है की अगर ऑनलाइन कार्बाइड गन को मंगवाया तो कड़ी कार्यवाई की जायेगी। इसको लेकर पुलिस निगरानी रख रही है। ग्वालियर जिले में त्योहारों को लेकर पुलिस और भी ज्यादा सख्त नज़र आ रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस हार्डवेयर दुकानों, फैब्रिकेशन शॉप और कैल्शियम कार्बाइड बेचने वाली दुकानों की जांच करेगी। प्रतिबंधित पटाखों की खरीद-बिक्री, विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण और कार्बाइड गन के अलावा कार्बाइड लैम्प की ऑनलाइन बिक्री पर भी निगरानी रखी जाएगी। वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर ऑनलाइन बिक्री के स्रोतों की जानकारी जुटाने की तैयारी भी जा रही है। बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा स्कूलों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने अपील की है की खतरनाक वस्तुओं का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। साथ ही सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं। किसी भी तरह की सूचना पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।-