27% ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला, वाटर कैनन से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जा रहा था। कार्यकर्ता इकट्ठा हुए जैसे ही पुतले को आग के हवाले किया तो पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रशासन ने वाटर कैनन से लोगों को खदेड़ा। तस्वीरें शिवपुरी जिले से सामने आई हैं। बताया गया की शिवपुरी और पिछोर में मध्य प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
बताया जा रहा है की 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी तरह शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर और पिछोर में बस स्टैंड पर जमकर प्रदर्शन किया गया l ओबीसी महासभा और आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया l इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। जिसने वाटर कैनन से पुतले को जलने से बचाया।
बताया गया की शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। ओबीसी समाज के नेताओं का कहना है कि ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं l ओबीसी समाज अपने अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। इसके अलावा पिछोर में भी ओबीसी महासभा द्वारा मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।