मैदान में जुटे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, बलवा समेत आपातकाल से निपटने प्रशिक्षण, खुद एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

 

पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मैदान में जुटे। खुद एसपी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस के जवानों ने बॉडीगार्ड, जाली, हेलमेट समेत उन चीजों को पहना जो बलवा या स्थिति बिगड़ने के दौरान काम में आती हैं। हालांकि पुलिस जवान कहीं गए नहीं बल्कि शस्त्र ड्रिल का अभ्यास किया। ये तस्वीरें दमोह जिले की हैं। जहां पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान एसपी आनंद कलादगी ने जवानों के अनुशासन को परखा। साथ ही बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। बताया गया की इस दौरान एसपी ने परेड की सलामी ली।

इसके बाद उन्होंने परेड में मौजूद सभी जवानों के टर्नआउट यानि (वेशभूषा और साज-सज्जा) का बारीकी से निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्नआउट और बेहद अच्छा अनुशासन प्रदर्शित करने वाले जवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बताया गया की निरीक्षण के बाद परेड ग्राउंड में जवानों को टोलीबार ड्रिल कराई गई। जिसमें सभी टोलियों के आपसी समन्वय, चाल-ढाल, मार्च पास्ट की सटीकता का परीक्षण किया गया। जवानों को शस्त्र ड्रिल का अभ्यास कराया गया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे संबंधित तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया। वहीं किसी भी प्रकार की आपातकालीन और कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से त्वरित रूप से निपटने को लेकर बलवा ड्रिल का अभ्यास कराते हुए बॉडीगार्ड, जाली, हेलमेट समेत अन्य चीजों को तत्काल धारण करना भी सिखाया गया।
यही नहीं परेड ख़त्म होने के बाद एसपी आनंद कलादगी ने मौजूद सभी जवानों से व्यक्तिगत और विभगीय समस्याओं को सुना। साथ ही उनके निराकरण को लेकर भी आश्वासन किया।------


By - sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.