गंदा काम और पॉस्को का आरोपी 50 दिन बाद गिरफ्तार,भागा था पुलिस को चकमा देकर, राजस्थान से गिरफ्तार

 

 

एक ऐसा आरोपी जिस पर गंदा काम करने समेत पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज था। वह चकमा देकर पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में करीब पचास दिन बाद पुलिस को सफलता मिल सकी है। जहां आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से दबोच लिया गया है। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से सामने आया है।
बताया जा रहा है की गिरफ्तारी से बचने आरोपी करीब 50 दिनों तक अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलता रहा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बक्सवाहा थाना प्रभारी प्रशांत सेन से मिली जानकारी के मुताबिक बकस्वाहा थाना क्षेत्र के भड़ाटोर निवासी भरत लोधी उम्र 30 साल के खिलाफ गंदे काम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने करीब 50 दिन पहले आरोपी को गिरफ्तार किया था। लेकिन वह पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया की फरारी के दौरान आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। वह मथुरा, अहमदाबाद, रायपुर, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा समेत कई जगहों पर घूमता रहा। पुलिस को उसकी लोकेशन के संबंध में मुखबिरों से लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल जाता था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी के राजस्थान के भरतपुर में होने की सटीक जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।--


By - sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.