Sagar - शेड में पार्किंग, धूप में किसान, AC मैं बैठे साहब बोले धूप हो ही नहीं रही
रबी सीजन की बुआई के पीक पर पहुंचते ही सागर जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत से अन्नदाता बुरी तरह परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों से किसान खाद की आस में शहर के वितरण केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक खाद न मिलने से उनकी बुआई पिछडऩे लगी है। हालात यह हैं कि मकरोनिया रोड स्थित खाद वितरण केंद्र पर पिछले तीन दिन से को किसानों की लंबी कतारें लग रही। दूर-दराज से आने वाले किसानों का कहना है कि वे 200 तक का किराया लगाकर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं और खाद ले जाने पर प्रति बोरी 80 रुपए तक का अतिरिक्त परिवहन खर्च भी झेलना पड़ रहा है।
वितरण केंद्रों पर मांग के मुकाबले बहुत कम खाद मिलने से किसानों में भारी मायूसी है। दूसरी तरफ ई टोकन बुक की समस्या भी चल रही है किसानों का कहना है कि कभी 3 मिनट के लिए तो कभी 10 मिनट के लिए ही साइट खुलती है और खाद की उपलब्धता खत्म हो जाती है जैसे तैसे करके टोकन बुक होता है तो डबल लॉक वितरण केंद्र पर आकर धूप में खड़ा होना पड़ता है घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है और यहां पर पानी पीने तक का इंतजाम नहीं है मकरोनिया डबल लॉक वितरण केंद्र पर काउंटर तो सेट के अंदर बने हुए हैं लेकिन वितरण इसी जगह से हो रहा है जहां किसानों को धूप में लगना पड़ रहा है वह बात अलग है कि अधिकारियों को एसी वाले चैंबर में बैठकर धूप नहीं लग रही है क्योंकि किसानों के धूप में खड़े होने के सवाल पर तो खाद विपणन अधिकारी रोहित बघेल यही कहते हुए नजर आए, इतना ही नहीं वह जिस शेड से वितरण व्यवस्था की बात कर रहे हैं वहां पर यहां के कर्मचारियों की बाइको की पार्किंग हैं
खिरिया खुर्द के किसान शैलेंद्र सिंह के पास 27 एकड़ जमीन है और उन्हें 30 बोरी डीएपी की दरकार थी, लेकिन उन्हें महज 8 बोरी ही दी गई। कई किसान पिछले 15 दिनों से भटक रहे हैं। वहीं खिमलासा, बीना और खुरई के किसानों को स्थानीय टोकन नहीं मिल पा रहे हैं, क्योंकि स्लॉट बुकिंग के दौरान सर्वर बहुत कम समय के लिए मिलता है। ऐसे में मजबूरी में सागर शहर का स्लॉट चुनकर किसानों को यहां आना पड़ रहा है।
यदि प्रशासन ने समय रहते खाद का पर्याप्त वितरण सुनिश्चित नहीं किया, तो यह संकट बुआई के साथ-साथ इस साल के कुल फसल उत्पादन को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा खाद वितरण केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर इनका पालन होता नहीं दिख रहा है। मकरोनिया केंद्र पर नई काउंटर व्यवस्था के तहत टीनशेड, बैठने के लिए कुर्सियां और चार काउंटर बनाए गए थे, लेकिन इस परिसर को खाली रखकर बाहर पुराने स्थान से ही अव्यवस्था के बीच वितरण किया गया। किसान तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर थे और नए टीनशेड के नीचे कर्मचारियों ने अपनी बाइकें खड़ी कर रखी थीं। इसके अलावा, केंद्रों पर पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी पूरी तरह अभाव नजर आया। इससे किसान खासे नाराज हैं।