200 साल पुराने हनुमान मंदिर में हुआ कुछ ऐसा की फैला तनाव, लोगों ने घेरा थाना, फिर हुआ कुछ ये...
करीब 200 साल पुराने मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं आग भी लगा दी गयी। जिससे देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फ़ैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया। वहीं मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने हालातों को नियंत्रित करते हुए सम्बंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया।
घटना मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया गया की धोरोटा गांव में 200 साल पुराने पिलुआ वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ती को खंडित करने के बाद आग लगी दी गयी। इस बात की खबर फैलते ही पूरे गांव में आक्रोश फ़ैल गया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर कार्यवाई की मांग करते हुए थाने पहुंचे। करीब 200 लोगों ने थाना घेर लिया। पुलिस ने गांव के ही 45 साल के ओमप्रकाश शर्मा को पकड़ा जो मानसिक रूप से कमजोर बताया गया।
बताया गया की ग्रामीण हर दिन की तरह मंदिर में दीपक जलाने पहुंचे थे। तभी उन्होंने गर्भगृह में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति को बुरी तरह खंडित हालत में देखा। आसपास आग भी लगाई गई थी। जिससे प्रतिमा भी झुलस गई। मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। और कार्यवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही ओमप्रकाश शर्मा को पकड़ा। जो मानसिक रूप से बीमार बताया गया। आरोप है कि ओमप्रकाश ने दोपहर के समय मंदिर में मूर्ति तोड़ी थी। इसके बाद बिजली के तार और पूजन सामग्री को खंडित प्रतिमा के सामने रखकर आग लगा दी थी।
गांव के बुजुर्ग रामरूप बताते हैं की पिलुआ वाले हनुमान मंदिर का इतिहास 200 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस मंदिर में धोरोटा समेत आसपास के सात गांवों के लोग दर्शन और पूजा-अर्चना करने आते हैं। इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।