सीमेंट की बॉल तोड़ता सर्विस लेन पर गिरा ट्राला, चेचिस नीचे बॉडी ऊपर अटकी, ब्रिज से उतर रहा था ट्राला

 

एक भीषण सड़क हादसे से लोग दहल उठे। ब्रिज से गुजर रहा तेज रफ़्तार ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सीमेंट की साइड वॉल तोड़ता हुआ करीब बीस फ़ीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। ट्राले की चेचिस नीचे जा गिरी जबकि उसकी बॉडी ऊपर ही अटक गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना राजधानी भोपाल के गांधीनगर स्थित एयरपोर्ट रोड पर हुई। जहां एयरपोर्ट के सामने ब्रिज से गुजर रहा ट्राला हादसे का शिकार हो गया। गंभीर घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

 

बताया गया की हादसा सुबह के समय हुआ। ट्राला बायपास तरफ जा रहा था ब्रिज से उतरते समय उसकी रफ्तार तेज थी। तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्राला सीधे ब्रिज की सीमेंट से बनी साइड वॉल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दीवार टूट गई और ट्राले का निचला हिस्सा करीब 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। ट्राले का चेचिस नीचे गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसकी बॉडी ब्रिज पर ही अटकी रही। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

जानकारी के मुताबिक जिस समय ट्राला नीचे गिरा। उस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 


By - Sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.