कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई से हड़ कंप, बीज के लिए नमूने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश
किसानों को सही बीज मिल सके इसको लेकर कृषि विभाग की कार्यवाई देखने को मिली। टीम एक दो नहीं बल्कि कई दुकानों और केंद्रों पर पहुंची जहां बीज की जांच की गयी साथ ही 42 नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हे जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर इसमें गड़बड़ी समझ में आती है तो कार्यवाई की जायेगी। बता दें की एमपी के हरदा जिले में कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर कृषि उपसंचालक प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और पक्का बिल देने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर. चौहान के नेतृत्व में कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता जांच के लिए 42 नमूने इकट्ठे किए गए।
निरीक्षण के दौरान खिरकिया, मोरगढ़ी, चारुवा और छीपाबड़ क्षेत्र में संचालित पंकज एग्रो खिरकिया, हेड़ा इंटरप्राइजेस, जैन सीड्स, नामदेव कृषि सेवा केंद्र, शर्मा कृषि क्लिनिक, वैष्णवी कृषि सेवा केंद्र मोरगढ़ी, नेरी सीड्स और शिवानी कृषि सेवा केंद्र समेत अन्य विक्रेताओं के अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने नमूने लेने की कार्रवाई की गई।
कृषि विभाग की टीम ने सभी आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया की किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराएं साथ ही हर किसान को पक्का बिल अनिवार्य रूप से दें। किसानों के हितों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया की इस तरह की जांच और कार्यवाई लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी संगीता डावर खिरकिया भी शामिल थीं।--