एक साथ 9 भैंसें चोरी, पुलिस ने जंगल से 5 ढूंढ निकाली, लेकिन आरोपी और 4 भैंसें अभी भी गायब
एक साथ 9 भैंसों को चोरी कर लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां जंगल से 5 भैंसों को ढूंढ निकाला। लेकिन चार भैंसें अभी भी लापता हैं। जबकि आरोपी भी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में भी जुटी हुई है। मामला मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र से सामने आया है।
बताया जा रहा है की भैंस चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़ीपुरा डमेजर गांव से चोरी हुईं 9 भैंसों में से पुलिस ने 5 भैंसों को जंगल से बरामद कर लिया। लेकिन चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब बाकि 4 भैंसों की तलाश के साथ ही फरार आरोपियों का पता लगाने में भी जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुरा डमेजर निवासी साहब सिंह रावत की 9 भैंसें चोरी हो गई थीं। घटना के बाद पुलिस ने भैंसों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने जंगल से 5 भैंसों को खोजकर बरामद कर लिया। हालांकि चोरी में शामिल अज्ञात चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है जबकि बाकि 4 भैंसें भी बरामद नहीं हो पाई हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जौरा थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह वैस ने जानकारी देते हुए बताया की चोरी हुई 9 भैंसों में से 5 भैंस जंगल से बरामद हुई हैं। वहीं पुलिस बाकी भैंसों की बरामदगी और फरार अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है की जल्द ही बाकी भैंसों को बरामद कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।