20 दिन के अंदर 10 लोग नहीं बच सके,जह रीली शराब की आशंका, प्रशासन ने बताया भ्रामक खबर !
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के बाद तांडव सा मच गया था। एक के बाद एक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं अब एक और जगह इसी तरह के मामले की आशंका जताई जा रही है। जहां महज बीस दिनों के अंदर दस से ज्यादा लोगों की जान चली गयी। कहा जा रहा है की कथित तौर से जहरीली शराब से उनकी जान गयी है। हालांकि प्रशासन इस बात को नकार रहा है। बता दें की ये पूरा मामला एमपी के देवास जिले के चंदाना और बिंजना गांव का है। मृतकों के परिजनों ने आशंका जताई की कुछ लोगों की जान शराब पीने के कारण गयी है। लेकिन अभी तक न तो इसकी वजह पता चल पाई है न ही आधिकारिक पुष्टि हो सकी है।
परिजनों की माने तो कुछ लोगों ने शराब पीने के बाद उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद गांवों में शराब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया की मृतकों में कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। जबकि कुछ ने अकेले ही शराब का सेवन किया। जान जाने के बाद इसे शराब से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतकों के परिजनों ने शराब को कारण बताया। लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकी है।
मामले में एसडीएम अभिषेक शर्मा का कहना है की जहरीली शराब से जान जाने का मामला पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने दोनों गांव में जाने वाली जानों को लेकर कहा की उनकी जान सामान्य रूप से गयी है। शहर में भी किसी अस्पताल में जहरीली शराब से लोगों के बीमार होने और भर्ती होने की जानकारी नहीं मिली है जिनकी जान गयी उनमें कुछ ज्यादा उम्र तो कुछ के कारण अलग हैं।--