बंडा मामले के बाद फिर कथित जह रीली शराब से दस लोग ख़त्म, कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने लगाए आरोप !
सागर जिले के बाद अब देवास जिले से कथित जहरीली शराब के सेवन बाद कई लोगों की जान जाने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गयी है। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव उन गांवों में पहुंचे। जहां लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। बता दें की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव देवास जिले के चंदाना गांव पहुंचे थे। हालांकि प्रशासन का कहना था की लोगों की सामान्य तरीके से जान गयी है।
चंदाना गांव में शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के बाद अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा की, इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया की माफियाओं के संरक्षण में ही पूरे प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की इसमें प्रशासनिक अधिकारीयों और सत्ता में बैठे हुए लोगों का संरक्षण है। इसी वजह से ये सारी स्थिति पूरे देश प्रदेश में बनी हुई है। साथ ही आरोप लगाया की प्रशासनिक लोग इस पूरी कहानी को छुपाना चाहते हैं। परिजनों से मुलाकात की है उन्होंने साफ़ कहा कि शराब पीने से जान गयी है। कुछ लोगों की आंखें भी खराब हो गई है। इससे स्पष्ट होता है। लोगों ने यहां के शराब कारोबारी विनोद जयसवाल का नाम भी बताया। वह पिछले कई दिनों से फरार है जब से घटना हुई है। अरुण यादव ने कहा की विनोद जयसवाल दारू-शराब यहां बेच रहा है अवैध जहरीली शराब बेची जा रही है। आरोप लगाया की प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण है।
गौरतलब है की देवास जिले के चंदाना और बिंजना गांव में महज बीस दिनों में दस लोगों की कथित जहरीली शराब पीने के बाद जान चली गयी। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है की लोगों की जान सामान्य तरीके से गयी है। उन्होंने इस तरह की खबरों को भ्रामक बताया था। अब इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं।--