कलेक्टर की सरपंच को फटकार, 3 दिन का समय है तेरे पास फिर जेल में सड़ना पड़ेगा, घोटाले पर भड़की कलेक्टर!

 

तीन दिन का समय है तेरे पास उसके बाद चौथे दिन पंद्रह दिनों के लिए जेल में सड़ेगा। ये भभकी नहीं बल्कि नसीहत है और ऐसा कहने वाली कोई आम महिला नहीं बल्कि कलेक्टर साहिबा हैं। जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में सरपंच और सचिव को जमकर फटकार लगा दी। साथ ही उन्हें तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। मामला एमपी के डिंडौरी जिले का है। जहां कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया नुनखान आंगनवाड़ी और गणेशपुर पंचायत भवन का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान वहां बच्चे न मिलने और भवन निर्माण में 33 लाख की गड़बड़ी सामने आने पर उन्होंने सरपंच अमर सिंह पट्टा और सचिव भागवत प्रसाद पर सख्त एक्शन लेते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

 

 

बताया गया की कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी योजनाओं में बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार पकड़ा है। नुनखान गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में जहां एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। तो गणेशपुर पंचायत भवन के निर्माण में भारी वित्तीय गड़बड़ी उजागर हुई। कलेक्टर ने जिम्मेदार सरपंच और सचिव के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया डिंडोरी के नुनखान स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लेने पहुंची तो वहां काफी अव्यवस्थाएं मिली। रजिस्टर में कुल 41 बच्चों के नाम दर्ज थे। लेकिन एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तो मौके पर थी लेकिन सहायिका पिछले 15 दिनों से गायब थीं। अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने गणेशपुर पंचायत भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। जहां काम बेहद घटिया और असंतोषजनक पाया गया। इस भवन के निर्माण के लिए 37.50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। सरपंच अमर सिंह पट्टा और सचिव भागवत प्रसाद ने मिलकर 33 लाख रुपए निकाल लिए। लेकिन काम बेहद निराशाजनक था। जिस पर कलेक्टर भड़क गयी और सख्त लहजे में हिदायत दे डाली। उन्होंने सरपंच से कहा पैसे जमा करने तीन दिन का समय है इसके बाद जेल की हवा खानी पड़ेगी। वहीं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सचिव भागवत प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

 

 


By - sagar tv news
24-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.