आधी रात पहुंचे NSG कमांडो ने घेरा पूरा मंदिर परिसर, हथि यारों से लैस कमांडोज, फिर क्या हुआ देखिये !
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में अचानक से आधी रात को बड़ी संख्या में एनएसजी कमांडो की गरज देखने को मिली। हथियारों से लैस कमांडोज ने पूरे परिसर को घेर लिया। श्रद्धालु समझ नहीं पाए की आखिर हुआ क्या है। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। हालांकि किसी भी तरह की घबराने की बात नहीं थी क्योंकि अत्याधुनिक हथियारों के साथ ये सीक्रेट ऑपरेशन चलाया गया।
बता दें की उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर और भव्य महाकाल लोक परिसर में बीते गुरुवार रात हड़कंप मच गया दरअसल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के करीब 100 ब्लैक कैट कमांडो अत्याधुनिक हथियारों और प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ अचानक दाखिल हो गए। आतंकी हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने यह विशेष मॉक ड्रिल रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक चलाई गई। पलक झपकते ही महाकाल लोक, मानसरोवर भवन और त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उत्सुकता बढ़ गई।
बताया गया की इस गुप्त सुरक्षा रिहर्सल के दौरान कमांडोज की अलग-अलग टीमों ने मोर्चा संभालते हुए मंदिर के प्रमुख प्रवेश द्वारों, निकास मार्गों और संवेदनशील रास्तों की बारीकी से जांच की। स्निफर और अटैक डॉग्स ने संदिग्ध वस्तुओं और हरकतों को भांपने का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया।
अभ्यास के दौरान कमांडोज ने परिसर में छिपे काल्पनिक आतंकवादियों को ढेर करने, उन्हें बेअसर बनाने और मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने का हाई-टेक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रोजाना दो लाख तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह दो घंटे का पूर्वाभ्यास पूरी मुस्तैदी के साथ पूरा किया गया।
मामले में एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया की प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने यह एक बेहद महत्वपूर्ण अभ्यास था। जिसका मकसद किसी भी अप्रत्याशित खतरे या संकट के दौरान सुरक्षा बलों के रिस्पॉन्स टाइम और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था।