सागर कृषि मंडी में सोयाबीन 7200 रूपये के पार बिका, जाने अन्य फसलों के भाव
सागर कृषि उपज मंडी में 24 अक्टूबर दिन शनिवार को 20 हजार क्विंटल से अधिक आवक हुई है, जिसमे सोयाबीन की 7,270 रुपए प्रति क्विंटल तक की डाक की गई है, सप्ताह के आखरी दिन मंडी में 4461 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई है, बता दे इस बार सोयाबीन का उत्पादन कम हुआ है कई जगह किसानो की फसले सड़ गई,
कई जगह पीला मोजेक से फैसले प्रभावित हुई तो कहि बारिश नहीं होने से अछ्छा फलन नहीं हो पाया कही ज्यादा बारिश ने उत्पादन को प्रभावित किया, सोयाबीन के अलावा कृषि उपज मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1,750 रुपए और अधिकतम 5,605 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चना 6,000 से 6,925 रुपए, मटर 3,300 से 3,300 रुपए, मक्का 1,450 से 2,580 रुपए और तिवड़ा 3,300 से 3,545 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
इसी तरह उड़द के भाव 3,600 से 8,000 रुपए, सोयाबीन 3,500 से 7,270 रुपए, मूंग 5,900 से 5,900 रुपए, बटरी 3,030 से 4,800 रुपए, सरसों 6,800 से 8,000 रुपए और मसूर/मसूरी के भाव 5,580 से 8,485 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
सबसे अधिक अधिकतम भाव मसूर का 8,485 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि उड़द और सरसों का अधिकतम भाव 8,000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।