Sagar- घर से निकला युवक देर रात तक नहीं लौटा, घर लेकर आये तो नहीं उठा दोबारा, थम गई सांसें
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चले जाने का मामला सामने आया है। मामला इसलिए भी पेचीदा है की क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वह घर सेनिक्ला था लेकिन वापिस नहींलौटा देर रात जब उसका भाई उसे तलाशते हुए पहुंचा तब वह एक मेडिकल के पास बैठा हुआ मिला। जिसके शरीर पर चोटें थी। उसे घर पर लेकर आये लेकिन कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
बताया जा रहा है की बीना 30 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। नीरज अहिरवार रात में घर से निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा तो भाई ने तलाश शुरू की। वह स्टेशन रोड पर मेडिकल के पास मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान होने की बात सामने आई।
जानकारी के मुताबिक आचवल पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले नीरज अहिरवार को रात करीब ढाई बजे उसका भाई पंकज तलाश करते हुए स्टेशन रोड पहुंचा। जहां नीरज मेडिकल के पास सड़क पर बैठा मिला। परिजनों का कहना है की उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। उसे घर लाया गया। लेकिन कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी अनूप यादव पहुंचे। सागर से एफएसएल टीम ने भी जांच की। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है मामले को जांच की जा रही है।------