Sagar- झाड़ियों की वजह से हादसा, चार बच्चों के सिर से उठा माँ का साया, पल भर में बिखरा परिवार
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में चार बच्चों के सिर से माँ का साया हमेशा हमेशा के लिए उठ गया। ट्रेक्टर की वजह से एक पल में ही हंसता खेलता हुआ परिवार बिखर गया। बताया जा रहा है की एक महिला की दुखद जान चली गयी। ट्रेक्टर ने उसे पीछे तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। महिला सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे का जो कारण सामने आया वह भी चौंकाने वाला है बताया गया की सड़क किनारे उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियों की वजह से ये हादसा हुआ है। क्योंकि झाड़ियों की वजह से वाहन दिखाई नहीं देते हैं जो अब हादसे का कारण बन रही हैं।
ये पूरी घटना बीना थाना क्षेत्र के कोरजा से रामपुर जाने वाली सड़क से सामने आई है। जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर ने 40 साल की महिला को पीछे से टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
बताया गया की कोरजा गांव निवासी ममता बाई अहिरवार अपनी छोटी बहू वर्षा और बेटे आलोक के साथ गायों को चारा काटने जा रही थीं। तभी कोरजा तिराहे के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने पर परिजन उन्हें बीना सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है की सड़क किनारे झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में अब सवाल यह है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कब होगी। ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।------