सागर- कलेक्टर का निर्देश सात घंटे में बेअसर, घा यलों को अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, गुहार लगते रहे परिजन !
सागर जिले के बीना सिविल अस्पताल में कलेक्टर प्रतिभा पाल निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर जमकर नाराज़गी जताई थी और सुधार के निर्देश भी दिए थे। लेकिन सुधार बिलकुल भी नहीं हुआ। आरोप है की सड़क हादसे में घायल युवक को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। बार-बार मिन्नतें करने के बाद आख़िरकार खुद उन्होंने ने ही उसे अंदर तक पहुंचाया। ऐसे में बड़ा सवाल ये है की अगर कोई गंभीर घटना घट जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बताया गया की कलेक्टर प्रतिभा पाल के निरीक्षण का असर महज सात घंटे में ही बेअसर होता हुआ नज़र आया। दरअसल उन्होंने दिन में अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने निर्देश दिए थे लेकिन रात के समय सड़क हादसे में घायल युवक को स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका। आरोप है की परिजन अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाते रहे लेकिन कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा इसके बाद मजबूरन परिजनों को खुद ही घायल को उठाकर अंदर तक पहुंचाना पड़ा।
बताया गया की बेरखेड़ी टांडा निवासी कृपाराम अहिरवार अपने दोस्त संदीप विश्वकर्मा के साथ बाइक से बिरहना में रिश्तेदार की तेरहवीं में जा रहे थे। रास्ते में अचानक गाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों घायल हो गए। परिजन उन्हें ऑटो से बीना सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिली। मजबूरन परिजनों को घायल को खुद उठाकर अंदर ले जाना पड़ा। प्राथमिक इलाज के बाद कृपाराम को सागर रेफर किया गया। कलेक्टर के निरीक्षण के कुछ ही घंटे बाद सामने आई इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब घायल मरीज को अस्पताल में समय पर सहायता नहीं मिल पा रही, तो व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देशों का पालन आखिर कौन करा रहा है।-