Sagar-200 साल का हुआ एक्सीलेंस स्कूल, उत्सव में हाथी भी हुआ शामिल पुष्पवर्षा से ऐतिहासिक विरासत का स्वागत

 


सागर के गवर्नमेंट उत्कृष्ट स्कूल की स्थापना के 200 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को विद्यार्थियों ने भव्य अविराम साइकिल और पैदल रैली निकाली। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली को महापौर संगीता तिवारी, वरिष्ठ पूर्व छात्र प्रसन्नलाल सेलट, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह ठाकुर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे और प्राचार्य सुधीर तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली अलग-अलग निकाली गई, वहीं विद्यार्थियों ने पैदल मार्च कर गोपालगंज क्षेत्र में स्कूल के 200 वर्ष के गौरवशाली इतिहास से लोगों को परिचित कराया। आगे-आगे बुंदेली वाद्य यंत्र चल रहे थे, जबकि वृंदावन बाग मठ के गजानन हाथी ने रैली का नेतृत्व कर आकर्षण बढ़ाया। महापौर तिवारी ने कहा कि स्कूल की 200वीं वर्षगांठ का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह केवल विद्यालय नहीं, बल्कि एक परिवार और कई पीढ़ियों की विरासत है। स्कूल की आवश्यकताओं को शासन और जनभागीदारी से पूरा कर इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने स्कूल से जुड़े संस्मरण साझा किए। वह पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे पिता सहित परिवार के कई सदस्य इसी स्कूल से पढ़े हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर ने कहा कि स्कूल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। शहर के विभिन्न चौराहों और मोहल्लों में पूर्व छात्रों व सामाजिक संस्थाओं ने रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।


By - sagar tv news
25-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.