आपदाओं से निपटने चलाई जा रही मुहिम बन रही वरदान, बच रही कई ज़िंदगियां, मदद करने पर 25 हजार पुरुस्कार
आपातकालीन आपदाओं से निपटने चलाई जा रही जनसेवा प्रहरी मुहिम अब वरदान साबित हो रही है। सबसे बड़ी बात ये है की सीपीआर और फर्स्ट एड ट्रेनिंग से लोगों की ज़िंदगियों को बचाया जा रहा है। एक बात और भी ख़ास है इसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को जहां डेढ़ लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है वहीं मदद करने वालों को पच्चीस हजार रूपये मिलते हैं। हम बात कर रहे हैं उज्जैन जिले की, जहां सड़क हादसों और आपातकालीन आपदाओं से निपटने चलाई जा रही जनसेवा प्रहरी अनूठी पहल अब रंग ला रही है।
ई-गवर्नेंस वरिष्ठ प्रशिक्षक अंकित सिंह बिसन के मुताबिक इसके तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और मदद करने वाले राहगीरों को पच्चीस हजार रुपये तक का पुरस्कार मिलता है। इस मुहिम के तहत पुलिस, अस्पताल और वॉलेंटियर्स का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया गया है। जो आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है।
इसी कोई लेकर जिला पंचायत भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां वॉलेंटियर्स को फर्स्ट-ऐड किट और आईडी कार्ड वितरित बांटते हुए प्रशिक्षण दिया गया। यहां लोगों ने सीपीआर और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लिया। सर्जिकल विशेषज्ञ और मास्टर ट्रेनर डॉक्टर नरेंद्र गोमे ने बताया की अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की सांस टूटने से रोकने के लिए यह ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान सांप काटने, करंट लगने, दुर्घटना, अत्यधिक रक्तस्राव और डूबने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए।
जिले में ऐसे लगभग दस हजार लोगों को प्रशिक्षित करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। इसमें किसी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है कोई भी इच्छुक नागरिक पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर इस मुहिम से जुड़ सकता है और संकट में फंसे व्यक्ति की जिंदगी बचाने में मददगार बन सकता है।