आदिवासियों के साथ अन्याय और पक्षपात कर रही सरकार, नेता प्रतिपक्ष के आरोप, ADM की लगा दी क्लास !
प्रदेश सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है उनके साथ मुआवजा वितरण के नाम पर पक्षपात किया जा रहा है। ये आरोप विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लगाए हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने एडीएम की भी जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने कहा की प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुक़दमे लगाए गए हैं। ये झूठे मुक़दमे आप पर भी लग सकते हैं। बता दें की नेता प्रतिपक्ष पन्ना जिले में पहुंचे थे। जहां रुंज-मझगांय और केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
दरअसल पन्ना में रुंज-मझगांय और केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित परिवारों के मुआवजे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली और विस्थापित परिवारों के साथ पन्ना कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होने प्रभावित लोगों को समय पर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय करने और मुआवजा वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने एडीएम कि क्लास लगाते हुए कहा की प्रदर्शन कारियों पर झूठे मुक़दमे लगाए गये हैं आप पर भी झूठे मुक़दमे लग सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को गूंगा बहरा बताया। साथ ही कहा की उन्होने एक महीने में जांच का भरोसा दिया था जो अब तक नहीं हुई।
उमंग सिंघार बोले की कुछ लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। जबकि पात्र होने के बावजूद कई परिवार अब तक मुआवजे से वंचित हैं। प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जांच तक नहीं की जा रही है। विस्थापितों को उनका अधिकार दिलाने और मुआवजे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए एडीएम मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौपा।------
उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाने की बात कही। ताकि प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके।
इस दौरान एडीएम मधुवंत राव धुर्वे ने कहा कि छूटे पात्र विस्थापितों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। ज्ञापन पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं की जांच कर उचित कार्यवाही कि जाएगी।