Sagar- निगमायुक्त की पहल रंग लाई, व्यापारियों ने खुद हटाया अपना अतिक्रमण, कचरे पर भी बनी सहमति

 

सागर में फिर एक बार यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम की शुरुआत की गयी है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री शहर के भीतर बाजार पहुंचे थे। उनकी पहल पर व्यापारी संघ ने स्वेच्छा से दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने और दुकानों से निकलने वाले कचरे को कचरा गाड़ी में डालने का निर्णय लिया।

 

 

बताया गया की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने, बाजारों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने को लेकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने पहल की, जिसका असर भी देखने को मिला। भीतर बाजार व्यापारी संघ ने दुकानों के सामने सड़क पर लगाए गए टीनशेड समेत अन्य अतिक्रमण को खुद ही स्वेच्छा से हटाने का निर्णय लिया। वहीं दुकानों से निकलने वाले कचरे को भी कचरा गाड़ी में डालने की बात कही।

 

 

 

 

बता दें की निगम आयुक्त कटरा बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान भीतर बाजार व्यापारी संघ ने शहर हित में लिए गए निर्णय से अवगत कराया। गौरतलब है की राजकुमार खत्री बीते शुक्रवार को रिक्शे में सवार होकर भीतर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से चर्चा करते हुए दुकानों के सामने सड़क पर लगभग 10 फुट तक किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की थी। ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। जिस पर व्यापारियों ने सकारात्मकता दिखाई।

 

 

 

 

व्यापारी संघ के महामंत्री विकास केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया की सभी व्यापारियों ने दुकानों के सामने से टीनशेड और अन्य अतिक्रमण हटाने पर सहमति व्यक्त की है। कई लोगों ने अतिक्रमण हटा भी लिया है। आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान पढ़ने वाली भीड़भाड़ की मद्देनज़र खुद ही अतिक्रमण हटाया गया है।------

निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने भीतर बाजार व्यापारी संघ की इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया।------


By - sagar tv news
26-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.