Sagar-उपसरपंच की दादा गिरी, स्कूल में घुसकर स्टूडेंट को लात घूसों से मारा
सागर जिले में आठ वर्षीय मासूम बच्चे के साथ स्कूल में कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में उपसरपंच दीपक रैकवार पर बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
माँ अर्पणा सोनी की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके तीनो बच्चे प्राथमिक शाला ग्राम चितौरा में पडते है। इसी स्कूल में मेरे घर के पीछे रहने वाले उप सरपंच दीपक रैकवार का लडका शोम रैकवार भी पड़ता है,
22.अक्टूबर को करीबन 11.30 बजे की बात है कि स्कूल में शोम रैकवार ने मेरे बच्चे को चाटा मार दिया था तो मेरे बच्चे हर्ष ने भी शोम को पुट्टे की तख्ती मार दी थी और शोम दोडकर घर चला गया था इसी बात की बुराई पर से शोम के पिता दीपक रैकवार ने स्कूल में घुसकर क्लास के अंदर जाकर में जाकर मेरे बच्चे को लात घूसों से मार पीट की और मारते हुये स्कूल से मेरे घर पर आकर गन्दी गन्दी गालियां देकर लात घूसों से मारपीट कि जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे बेटे को पीठ में, छाती में, पेट में, गर्दन में, दोनो गालो में चोटे आई है, जिसका इलाज चल रहा लेकिन ठीक नहीं हो रहा है
घटना के सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा और स्कूल परिसर में उनके संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल, जहां बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिलनी चाहिए, वहां इस तरह की कथित घटना बेहद चिंताजनक है।