Sagar- फिर एक बार पड़ा हुआ मिला तेंदुआ, कई सवाल हुए खड़े, वन विभाग मान रहा हादसे को कारण !
सागर जिले के मालथौन वन परिक्षेत्र में तेंदुए की जान चले जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की उसकी जान किस वजह से गयी है। शुरूआती तौर पर वन विभाग सड़क दुर्घटना को इसका कारण मान रहा है। वहीं सामने आई इस घटना ने फिर एक बार कई सवाल खड़े किये हैं। क्योंकि मालथौन वन परिक्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। करीब दो साल के अंदर पांच तेंदुओं की जान जा चुकी है। ये पूरी घटना मालथौन वन परिक्षेत्र इटवा-बरोदिया के बीच से सामने आई।
बताया जा रहा है की नेशनल हाइवे के इटवा के पास सड़क से कुछ दूरी पर मृत हालत में तेंदुए के पड़े होने की सूचना मिली थी। वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जहां तेंदुए की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सागर भेजा गया था। पीएम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए की जान हादसे में गयी है। हाइवे पर एक साल में पांच तेदुओं की सड़क दुर्घटनाओं के कारण जान जा चुकी है। 3 इस क्षेत्र में जबकि दो नजदीक उत्तर प्रदेश की सीमा में। बताया गया की हाइवे पर वाहनों की रफ्तार कम करने एनएचआई को पूर्व में पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा संबंध में अब तक कोई कार्यवाई नहीं की है। उन्होंने तेंदुए के शिकार की बात से इंकार करते हुए सड़क दुर्घटना से जान जाने की बात कही जा रही है।
बताया गया की सागर में पशु विभाग के डॉक्टर टीम द्वारा पीएम कराया गया साथ ही सैम्पल लेकर जबलपुर लैब भेजे गए हैं। वन विभाग द्वारा आगे की कार्यवाई की जा रही है।