मकान के पास बेहद बुरे हाल में पड़ा था युवक, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, मर्डर की आशंका
मकान के पास एक युवक की खून से लथपथ डेड बॉडी पड़ी हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे इस मामले में मर्डर की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी पंचनामा तैयार कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया था। फिलहाल पुलिस मर्डर के एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के मुजावर पश्चिम रैयत गांव से सामने आई है।
बताया जा रहा है की मृतक की पहचान जय सिंह उइके के रूप में की गयी है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। बताया गया की जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया की उमरेठ थाना क्षेत्र के मोरडोंगरी कला के अंतर्गत मुजावर पश्चिम रैयत गांव निवासी जयसिंह उईके की डेड बॉडी मकान के पास खून से सनी हुई मिली। मामले में परासिया एसडीओपी आशंका उपाध्याय ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच शुरू की गयी है। प्रथम दृष्टया चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।------