कीर्तन के दौरान अचानक चल पड़ा ट्रेक्टर, एक व्यक्ति चल बसा, फिर चक्काजाम और मर्डर के आरोप !
कीर्तन के दौरान रौशनी के लिए चालू किया गया ट्रेक्टर अचानक से चल पड़ा। जिसकी चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की दुखद जान चली गयी। पीएम कराये जाने के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने मुख्य सड़क पर डेड बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। घटना को मर्डर बताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की गयी। घटना मुरैना जिले के रामपुरकलां थाना क्षेत्र के कोल्हूडांडा गांव से सामने आई है।
बताया गया की कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से 60 साल के हरिया रज्जक की जान चली गई। पीएम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हरिया की बॉडी रामपुर-सबलगढ़ मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक धोबीपुरा निवासी हरिया रजक को उसका दोस्त भिखारी जाटव बाइक से कोल्हूडांडा गांव में आयोजित कीर्तन में शामिल होने ले गया था। कीर्तन के दौरान हरिया एक खटिया पर बैठा हुआ था। तभी रोशनी के लिए चालू किया गया ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा। जिसकी टक्कर से खटिया के चारों पैर टूट गए और हरिया के गुप्तांग में गंभीर चोट आई। शरीर से खून बहने लगा। भिखारी जाटव उन्हें तत्काल बाइक से रामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे सबलगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। तब तक हरिया की जान जा चुकी थी।
मृतक के भतीजे आशाराम रजक ने भिखारी जाटव और अन्य लोगों पर मर्डर का आरोप लगाया। आशाराम का कहना है कि भिखारी ही हरिया को घर से अपने साथ कोल्हूडांडा ले गया था। अस्पताल ले जाते समय भी परिवार को सूचना नहीं दी गई। जिस पर परिजनों ने संदेह जताते हुए मर्डर का मामला दर्ज करने की मांग की। रामपुरकलां थाना प्रभारी ने बताया की ने मामले की जांच शुरू की है। जिसके बाद ही स्थिति साफ़ हो पाएगी।