कॉलेज में रोला जमाने कार से पहुंचा छात्र, छात्राओं पर कमेंट और छात्र की पि टाई, बैरिकेट तोड़ गार्ड को मारी ट क्कर !
अपना रौब जमाने एक छात्र काले रंग की बिना नंबर की कार लेकर कॉलेज पहुंचा। आरोप है की वहां उसने छात्राओं पर कमेंट किये और छात्र के मना करने पर उससे मारपीट की, वहीं तेज रफ़्तार कार चलाते हुए बैरिकेट को टक्कर मार दी जिससे सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। भागते समय का वीडियो भी सामने आया है जिसमें घटना कैद हुई है। मामला ग्वालियर जिले के कंपू थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद निशांत शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये पूरी घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। जो एमएलबी कॉलेज में हुई।
बताया जा रहा है की एक छात्र रौब जमाने बिना नंबर प्लेट की काले रंग की कार लेकर कॉलेज पहुंचा। कार में तीन लोग सवार थे। आरोप है की वह कथित तौर से छात्राओं पर कमेंट करते हुए फब्तियां कस रहे थे। इस दौरान गौरव आर्य समेत अन्य छात्रों ने आपत्ति जताई तो कार चालाक ने गौरव के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कार चढ़ाने की भी कोशिश की। इस दौरान छात्रों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस दौरान कॉलेज परिसर में हंगामें के हालात बन गए। तभी गार्ड ने मुख्य गेट पर बैरिकेट लगा दिया। लेकिन कार चालक ने तेज रफ़्तार में बैरिकेट तोड़ दिया। जो सीधे गार्ड विजय तोमर के चेहरे पर जा लगा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। बैरिकेट तोड़ने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी कार चालक निशांत शर्मा कॉलेज का ही छात्र बताया जा रहा है। बताया गया की घटना के बाद गौरव आर्य ने मामले में शिकायत की जिस पर पुलिस ने निशांत शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।------