सरेराह युवती से की बदतमीजी फिर चोटी पकड़कर पीटा, वीडियो आया सामने, चार युवकों पर मामला दर्ज
सरेराह बीच सड़क पर जो तमाशा हुआ वह उन लोगों ने ही नहीं देखा जो वहां पर मौजूद थे। बल्कि वीडियो इतना वायरल हुआ की काफी लोगों तक पहुंच गया। शर्मसार बात ये है की पिटाई एक युवती से की गयी। आरोप है की छेड़छाड़ के बाद चोटी पकड़कर मारपीट की गयी। मामले में चार युवकों पर मामला दर्ज हुआ है। सामने आई ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। जिसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन फरार थे जिनकी तलाश की जा रही है।
बताया गया की फिजिकल थाना अंतर्गत विष्णु मंदिर के पास स्कूटी सवार 21 साल की युवती के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। आरोप है की जब युवती स्कूटी से जा रही थी तभी कार सवार इन युवकों ने उससे छेड़छाड़ की वहीं विरोध करने पर उसकी चोटी पकड़ कर मारपीट की। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की सरेराह मारपीट की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक युवती जब स्कूटी से अपनी सहेली के घर जा रही थी। तभी कार में सवार यह युवक उसे परेशान करने लगे और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर उसके साथ ब्रजेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्रजमोहन गुर्जर, मोनू चंदेल और विक्रम बुंदेला ने बीच बाजार मारपीट कर दी l इस दौरान लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। जहां तीन लोग मौके से भाग निकले। जबकि एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है l
मामले में फिजिकल थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौड़ ने जानकारी दी।------