सागर- जिले का 300 साल पुराना मंदिर, शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की किरणें छूती हैं भगवान के चरण !

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक अनूठा मंदिर है जिसका इतिहास करीब 300 साल पुराना बताया जाता है। कहा जाता है की शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की किरणें भगवान लक्ष्मीनारायण के चरण छूती हैं। ये मंदिर तिलक वार्ड में स्थित है। इस मंदिर की विशेषता श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें मंदिर के शिखर पर बनी एक विशेष खिड़की से होकर सीधे भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के चरणों तक पहुंचती हैं। करीब 300 साल पुराने इस मंदिर की स्थापत्य विशेषता और इससे जुड़ी ऐतिहासिक मान्यताएं इसे नगर के विशिष्ट धार्मिक स्थलों में शामिल करती हैं। शरद पूर्णिमा के मौके पर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी भी दर्शन करने पहुंचे थे।

 

 

गढ़ाकोटा के नदी पार स्थित तिलक वार्ड में प्राचीन रमाबाई मंदिर है। बताया जाता है कि लगभग तीन शताब्दी पूर्व रमाबाई मिश्रा ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। यहां भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। जिसकी विशेषता यह है कि एक ही पत्थर पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गरुड़ की आकृतियां उकेरी गई हैं। श्रद्धालु इस प्रतिमा को भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के स्वरूप में पूजते हैं। एक ख़ास बात इसके शिखर पर बनी खिड़की भी है। जहां से देखने पर भगवान लक्ष्मीनारायण के चरणों के दर्शन होते हैं। स्थानीय मान्यता है की शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें इसी खिड़की से सीधे भगवान के चरणों को स्पर्श करती हैं।

 

 

स्थानीय जानकार बताते हैं की गढ़ाकोटा के राजा मर्दन सिंह जूदेव के किले से एक ही स्वरूप की तीन प्रतिमाएं लाकर नगर के तीन अलग-अलग मंदिरों में स्थापित की गई थीं। जिनका उल्लेख संबंधित मंदिरों के ट्रस्ट में भी होने की बात कही जाती है। ये तीनों प्रतिमाएं तिलक वार्ड स्थित रमाबाई मंदिर, रहस मेले में स्थित श्रीदेव लक्ष्मीनारायण मंदिर और बाजार क्षेत्र के मिश्राइन मंदिर में विराजमान हैं। तीनों मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं का स्वरूप एक जैसा बताया जाता है।

 

 

पंडित जीतेश मिश्रा बताते हैं की मंदिर की खिड़की से सूर्य और चंद्रमा की किरणें सीधे श्रीदेव लक्ष्मीनारायण के चरणों तक पहुंचने की विशेषता बताई जाती है।

इस दौरान विधायक गोपाल भार्गव और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने भी श्रीदेव लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

कई विशेषताओं के कारण मंदिर चर्चा का केंद्र रहता है साथ ही श्रद्धा और मान्यताओं के लिए विशेष महत्त्व रखता है।

 

 


By - sagar tv news
26-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.