सागर-भीतर बाजार में अतिक्रमण पर निगम का एक्शन, दोनों तरफ बनेंगी सड़कें | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के भीतर बाजार की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार सुबह निगमायुक्त राजकुमार खत्री खुद मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया। खास बात यह है कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जगह पर अब दोनों तरफ सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण की योजना बनाई जा रही है। इससे बाजार में यातायात सुगम होने के साथ व्यापारियों और ग्राहकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

भीतर बाजार व्यापारी संघ ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने पर सहमति दी थी। इसके बाद निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों ने सहमति देने के बावजूद अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण नहीं हटाया था। ऐसे दुकानदारों से निगमायुक्त ने दोबारा चर्चा की। सहमति बनने के बाद सड़क तक निकले टीनशेड के पाइप ग्राइंडर से कटवाकर अलग करवाए गए, ताकि सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाजार को व्यवस्थित बनाना जरूरी है।

 

 

अब भीतर बाजार की दोनों तरफ की सड़कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण की तैयारी है। निगमायुक्त ने संबंधित इंजीनियर को अतिक्रमण मुक्त कराई गई जगह का माप लेकर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार सड़कें व्यवस्थित होने से लोगों को बाजार में आने-जाने और खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही बाजार का स्वरूप भी बेहतर होगा। नगर निगम ने व्यापारियों से दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं करने और शहर के विकास में सहयोग देने की अपील की है। अब देखना होगा कि सड़क निर्माण की योजना कितनी जल्दी जमीन पर उतरती है और भीतर बाजार की बदली हुई तस्वीर लोगों को कब देखने मिलती है।

 

 


By - sagar tv news
26-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.