सागर- स्वामित्व योजना पर कलेक्टर ने लापरवाह सचिव पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में स्वामित्व योजना के तहत लोगों को उनकी संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शिविरों का औचक निरीक्षण कर हितग्राहियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री पूरी तरह निशुल्क है और लोगों को इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वहीं, आवेदन और अभिलेखों में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

 

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बाबूपुरा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के लाभ बताए और रजिस्ट्री प्रक्रिया में लगने वाले समय की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष पात्र हितग्राहियों को चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर उनके आवेदन पूरे किए जाएं। पटवारियों को अभिलेखों का सत्यापन करने और बाहर रह रहे हितग्राहियों को सूचना देकर जरूरी दस्तावेज तैयार कराने को कहा गया।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना से जुड़ी जानकारी गांव और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में ही उपलब्ध कराई जाएगी। जटिल प्रकरणों का जिला स्तर पर समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने मुनादी के जरिए योजना का प्रचार करने और आवेदन से लेकर रजिस्ट्री तक की प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

 

निरीक्षण के दौरान भूमि अभिलेखों में त्रुटियों और निजी भूमि को शासकीय दर्ज किए जाने की शिकायतों पर भी कलेक्टर ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को नियमानुसार अभिलेखों में सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं, आबादी क्षेत्र में पूर्व पटवारी द्वारा प्लॉट लेने और बेचने संबंधी शिकायत की जांच कर कठोर कार्रवाई करने को कहा।

 

 

बाबूपुरा वार्ड के सचिव के अनुपस्थित रहने और पंचायत में नहीं आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को संबंधित सचिव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि एक सप्ताह में आवेदन पूरे करने के निर्देशों पर कितना अमल होता है और लोगों की लंबित समस्याओं का समाधान कितनी तेजी से होता है।

 

 


By - sagar tv news
26-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.