कार का अचानक टायर फटा, आग लगने से 4 दोस्त नहीं निकल सके बाहर और नहीं बच सके, सिर्फ एक बच पाया !

 

 

राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्त भीषण हादसे का शिकार हो गए। कार में आग लगने से चार युवकों की ज़िंदा जलने से दुखद जान चली गयी। जबकि एक युवक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहा। जिससे उसकी जान बच गयी। बताया गया की कार का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर पुलिया पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे जा गिरी। घटना एमपी के धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के महू-नीमच फोरलेन से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन आग इतनी भीषण थी की कोई कुछ नहीं कर पाया।

 

 

 

हादसे का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की कार का इंजन बाहर निकल गया। इसके बाद कार में आग लग गई। कार में पांच दोस्त सवार थे जिनमें से एक ही ज़िंदा बच पाया। जो करीब चालीस प्रतिशत तक झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया।

 

 

बताया जा रहा है की पांचों युवक राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने गए थे। सभी कार से अपने घर लौट रहे थे। जहां देर रात उनकी कार धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में महू-नीमच फोरलेन पर एक ढाबे के पास पहुंची। तभी ड्राइवर साइड का टायर अचानक फट गया। जिससे चालक नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पुलिया पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे जा गिरा। इंजन बाहर आ गया और कार में आग लग गयी। परिजनों की माने तो सीएनजी सिस्टम में विस्फोट होने से भयंकर आग भड़क उठी।

 

 

 

जो इतनी तेजी से फैली की युवकों को बाहर निकलने का मौक़ा ही नहीं मिला। सिर्फ एक युवक ही बच पाया जबकि चार ज़िंदा जल गए।
मृतकों में अंकुश उर्फ भीम 20 साल, चेतन चौधरी 20 साल, अनमोल तिवारी 19 साल और अभिषेक सोलंकी शामिल हैं। चारों धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं तुषार नाम का युवक घायल हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
27-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.