कार में बैठा था परिवार तभी अचानक भड़क गई आग, पूरी कार जलकर हुई ख़ाक, किसी तरह उतरा परिवार !
सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक से धुआं उठने लगा कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को आग की चपेट में ले लिया। जिससे वह पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गयी। हालांकि उनमें सवार महिलाओं समेत पुरुषों और दो बच्चों ने अपनी जान बचाई। घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आई है। इस मामले में गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है की ढड़ारी के पास बल्देवगढ़ से छतरपुर आ रही एक कार में रात के समय आग लगी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक वाहन बुरी तरह से जल चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
जानकारी के मुताबिक शकुंतला सिंह भदौरिया, नरेंद्र सिंह भदौरिया और दो बच्चे कार में सवार थे। चलते समय अचानक कार में आग भड़क उठी। इस बात की जैसे ही भनक लगी तो चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया तत्काल सभी निकले। इसके बाद आग धीरे-धीरे फैलने लगी और कुछ ही पल में पूरी कार आग में जलकर ख़ाक हो गयी। जिससे मौके पर हड़कंप की स्थिति बन गयी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तक तक कार जलकर ख़ाक हो चुकी थी।
फिलहाल ये बात साफ़ नहीं है की आखिर कार में आग किन कारणों से लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।------