Sagar- बंडा में लोकायुक्त की कार्यवाई से हड़ कंप, संपत्ति की जांच की संभावना, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात !
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जबलपुर और सागर लोकायुक्त की संयुक्त टीम की कार्यवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है लोकायुक्त पुलिस की टीम यहां एक मकान में दबिश देने पहुंची। बंडा के बरा चौराहे पर कोमलचंद जैन के पैतृक निवास पर कार्यवाई को अंजाम दिया जा रहा है संपत्ति से सम्बंधित जांच किये जाने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है की मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और एम्बुलेंस भी मौजूद थी।
हालांकि अब तक ये सामने नहीं आ पाया है की टीम द्वारा क्या और किस तरह की कार्यवाई की गयी है फिलहाल तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आए पाई है। न ही अब तक ठोस रूप से पुष्टि की जा सकी है। जानकारी सामने आना अभी बाकि है। ऐसी जानकारी है की टीम की जांच पड़ताल के बाद तस्वीर साफ़ हो पाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह के समय सागर के बंडा में लोकायुक्त जबलपुर और सागर की संयुक्त टीम छापामार कार्यवाई करने पहुंची। जिससे हड़कंप के हालात बन गए। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है की शिकायत के आधार पर लोकायुक्त जबलपुर और सागर की संयुक्त टीम बरा चौराहे स्थित कोमलचंद जैन के पैतृक निवास पर पहुंची। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जबकि एम्बुलेंस भी मौजूद रही। टीम द्वारा संपत्ति से सम्बंधित जांच किये जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल कार्यवाई की वास्तविक वजह, जांच के दायरे और तथ्यों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। जांच के बाद ही सटीक जानकारी सामने आ सकेगी।