गुटखा थूंकते ही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आया व्यक्ति, फिर रेलिंग पर अटके रहे, जिसने देखा वो सहम गया
गुटखा थूंकने के दौरान इतना भयंकर हादसा हुआ की जिसने भी देखा और सुना वह दहल उठा। गुटखा थूंकते समय एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक तरीके से जान चली गयी। उनकी बॉडी काफी देर तक रेलिंग पर ही लटकती रही। इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। वहीं लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। सनसनीखेज घटना विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले को जांच में लिया गया है।
बताया जा रहा है की गायत्री नगर के वार्ड नंबर-6 में मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर गुटखा थूक रहे 65 साल के व्यक्ति 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी दुखद जान चली गयी। करंट का झटका इतना जबरदस्त था की उन्हें बचने का ज़रा भी मौका नहीं मिला।
मृतक की पहचान प्रभुलाल गुप्ता उम्र 65 साल के रूप में हुई। बताया गया की वह अपने मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने गुटखा थूकने शरीर का हिस्सा आगे बढ़ाया तभी मकान से पास से गुजरी 11 kv की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। करंट का झटका लगते ही वह बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उनकी बॉडी छज्जे की रेलिंग पर ही अटकी रही। नज़ारा देख लोग सहम गए।
दर्दनाक घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना था की आवासीय इलाकों और मकानों के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हादसों को दावत दे रही हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
सूचना मिलने के बाद गंजबासौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। बॉडी का पीएम कराये जाने के बाद मामले की जांच शुरू की गयी है।------