घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक आग से गृहस्थी और दहेज़ का सामान ख़ाक, टूटा दुखों का पहाड़
घर में शादी की तैयारियां की जा रही थी खुशियों के बेला था की अचानक से ग्रहण लगा गया। घर में ऐसी आग लगी की ग्रहस्थी समेत दहेज़ का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। यही नहीं नगदी, गहने और खेती किसानी का सामान भी नहीं बच सका। अब परिवार के ऊपर दोहरा संकट मंडरा गया है एक तो आर्थिक और दूसरा बेटी की शादी का। दुखद घटना सीहोर जिले के अंजनी धाम कॉलोनी से सामने आई है। करीबी 12 लाख के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है की बढ़ियाखेड़ी के पास स्थित कॉलोनी में छगनलाल जैन के मकान में अचानक ऐसी आग भड़की की आग तबाही मचा दी। घर में रखा हुआ शादी का सामान, नकदी, गहनों और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरी वस्तुएं जल गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की परिवार को मौका ही नहीं मिल पाया। सबसे बड़ी समस्या ये थी की आग बढ़ती जा रही थी। जिससे आसपास के मकानों में आग फैलने का खतरा बना हुआ था। लपटें फैलती जा रही थी। आग विकराल रूप लिए हुए थी। गृहस्थी का सारा सामान ख़ाक हो रहा था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सीहोर फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुंचा था। दमकल कर्मियों आरिफ खान, उपेंद्र और अतिक ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सूझबूझ दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। जिससे आग दूसरे अन्य मकानों तक नहीं पहुंच पाई।
इस अग्निकांड से छगनलाल जैन के परिवार को आर्थिक रूप से संकट का सामना करना पड़ा। कई सालों की मेहनत एक पल में बर्बाद हो गयी। इस घटना में 12 लाख के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। आगजनी में शादी के लिए खरीदे गए सामान के अलावा सारी गृहस्थी ख़ाक हो गयी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने पीड़ित जैन परिवार को राहत देने की मांग उठाई है। ताकि परिवार को संबल मिल सके। फिलहाल प्रशासन नुक्सान का आंकलन कर रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।------ वहीं पीड़ित का कहना है की पता ही नहीं चला की कब आग लग गयी और तेजी से फ़ैल गयी। आगामी 10 दिसंबर को बेटी की शादी है दहेज़ के लिए खरीदा आगया सामान भी नहीं बच सका।-