सागर- कटरा क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाई, क्रेन से हटवाए 4 पहिया वाहन, उल्लंघन पर चालानी कार्यवाई
सागर में त्योहारों के मद्देनज़र फिर एक बार प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर नज़र आ रहा है। नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाई को अंजाम दिया और शहर में अतिक्रमण की कार्यवाई देखने को मिली। जहां तीन बत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को क्रेन मशीन की मदद से हटाया गया। निगमायुक्त ने कहा की सड़क पर वाहन खड़े मिलने पर चालानी कार्यवाई की जायेगी।
दरअसल कटरा जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और बार-बार लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत दिलाने नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कीई। बताया गया की तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों तरफ खड़े चार पहिया वाहनों को क्रेन से हटवाया
गया। ताकि यातायात प्रभावित न हो। और नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान अनाउंसमेंट कर वाहन मालिकों को सूचित किया गया की वह अपने चार पहिया वाहन सड़क के दोनों तरफ खड़े न करें। निर्धारित जगह पर पार्किंग की व्यवस्था करें। सड़क पर स्थायी रुप से खड़े वाहनों की वजह से यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है जिससे लोगों को असुविधा होती है।
बताया गया की नगर निगम ने वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमक मंडी स्थित पद्माकर स्कूल परिसर में फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए अस्थायी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जहां वाहन मालिक अपने वाहन सुरक्षित खड़े कर सकते हैं।
वहीं निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कटरा बाजार क्षेत्र के सभी वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा की शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नगर निगम और यातायात पुलिस का सहयोग करें। समझाइश के बाद भी अगर वाहन यहां-वहां सड़कों पर खड़े पाए जाते हैं तो सम्बंधित के खिलाफ चालानी कार्यवाई की जायेगी।