शादी के बाद दिनदहाड़े फ़िल्मी तरीके से युवती का अप हरण, अब तक पता नहीं, एक दर्जन लोग उठा ले गए !
युवक-युवती की वैदिक रीति रिवाज से शादी हुई। दोनों नोटरी की प्रक्रिया की पूरी करने जा रहे थे की अचानक से कुछ लोग पहुंचे और युवक से मारपीट करते हुए युवती का कथित तौर से अपहरण कर ले गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला खंडवा जिले के मालिकुवां से सामने आया है। युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखते हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मामले में एसपी से कार्यवाई की मांग की गयी है।
युवती तंजीम मंसूरी की खंडवा के महादेवगढ़ में युवक तेजपाल के साथ वैदिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों नोटरी संबंधी प्रक्रिया पूरी करने मालिकुंवा पहुंचे थे। तभी करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग मौके पर पहुंचे और फ़िल्मी तरीके से युवक के साथ मारपीट कर युवती को अपने साथ ले गए।
बताया गया की युवक तेजपाल और युवती तंजीम मंसूरी पिछले कुछ दिनों से इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने अपने संबंधों को लेकर न्यायालय में दस्तावेज भी पेश किए थे। इसके बाद दोनों ने खंडवा के महादेवगढ़ में वैदिक रीति-रिवाज से शादी की। महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक पालिवाल ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को बताया की युवक और युवती आवश्यक नोटरी प्रक्रिया पूरी करने मालिकुंवा पहुंचे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट कर युवती को अपने साथ ले गए। खबर पढ़े जाने तक उसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई थी की उसे कहां लेकर गए हैं।
युवक तेजपाल का आरोप है की युवती के परिजन इस शादी से सहमत नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने ऐसा कराया। युवती मुस्लिम समाज से है जबकि उसने दूसरे धर्म के युवक के साथ शादी की। फ़िलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
युवक पक्ष की माने तो युवती ने शादी से पहले अपना एक वीडियो जारी किया था जो पुलिस को सौंपा गया है। घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में कैद हुई हैं जिन्हे पुलिस को सौंपते हुए कार्यवाई की मांग की गयी। एसपी अगम जैन से भी मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।--