भाजपा सरकार पर बरसे जीतू पटवारी, बोले प्रदेश में चरम पर भ्रष्टाचार, शराब के मुद्दे पर भी सरकार से किये सवाल !

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फिर एक बार प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा की भ्रष्टाचार चरम पर है सरकार को जनता से जुड़े गंभीर मामलों पर जवाब देना चाहिए। मुरैना, सागर और देवास में कथित जहरीली शराब से जान जाने का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा की मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सरकार को इन मामलों में जवाब देना चाहिए। बता दें की जीतू पटवारी छतरपुर पहुंचे थे।

 

 


पन्ना जेल में बेतवा लिंक परियोजना के विरोध के मामले में बंद दिव्या अहिरवार से मुलाकात के बाद छतरपुर लौटते समय जीतू पटवारी खेल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और अलग-अलग स्थानों पर जान जानों का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

 

 

 

खेल गांव बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया की प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है सरकार को जनता से जुड़े गंभीर मामलों पर जवाब देना चाहिए। लगातार अलग-अलग जगहों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं

 

 

 

वहीं पटवारी ने मुरैना और सागर में गयी जानों के अलावा देवास में जहरीली शराब से जाने वाली जानों का भी जिक्र किया। साथ ही कहा की इन घटनाओं पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। आगे कहा की जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 

 

 

खेल गांव में हुई बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, आम जनता के बीच सक्रिय रहने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।------


By - sagar tv news
28-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.