कथित जहरीली शराब के सेवन से नहीं बच सके दो लोग, पुलिस की बड़ी कार्यवाई,10 लोग गिरफ्तार !
सागर जिले के बंडा क्षेत्र के बाद अब देवास जिले के चंदाना गांव में कथित शराब के सेवन से दो लोगों की जान चली गयी। अवैध शराब के कारोबार को लेकर अब पुलिस ने भी कार्यवाई तेज कर दी है। शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक कार से देशी शराब की 6 पेटियां भी बरामद की गयी हैं। कार्यवाई देवास जिले की पुलिस ने की है।
पुलिस की माने तो चंदाना गांव में बीते 15 और 18 अक्टूबर को दो लोगों की जान गयी थी। इन मामलों की जांच के दौरान मृतकों के परिजनों और अन्य लोगों ने विनोद जायसवाल पर गांव में अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई। जहां मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर, अंबेडकर नगर क्षेत्र में घेराबंदी की गई।
इस दौरान इंदौर पासिंग कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें विनोद जायसवाल, अजय राठौर और रामेश्वर सोनगरा सवार थे। तलाशी में डिक्की से देशी शराब की छह पेटियां बरामद हुईं। पुलिस का कहना है की पूछताछ और जांच के आधार पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें कुछ मैनेजर और सेल्समैन भी शामिल हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है की मृतकों के पास जो शराब आई थी वह इन लोगों के माध्यम से आई थी। ये जांच का विषय है। बड़ा सवाल जान जाने की असल वजह का है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।------ मामले में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया की पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।------