हिट एंड रन मामले में बेकाबू हुई भीड़, चौकी प्रभारी को दौड़ाकर पी टा वर्दी फाड़ी, 2 दिन बाद वीडियो वायरल !
हिट एंड रन के मामले के बाद एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। लोगों ने चौकी प्रभारी को घेर लिया बेकाबू भीड़ ने उनके साथ मारपीट की साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। चौकी प्रभारी किसी तरह अपनी जान बचाते हुए वहां से भागे। इस घटना का करीब दो दिन बाद वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद 6 नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ। घटना एमपी के डिंडौरी जिले की है।
बताया गया की गोपालपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा से मारपीट की गई। दरअसल बीते करीब तीन दिन पहले झांकी गांव में एक घटना हुई थी। जहां साप्ताहिक बाजार के समय ईको कार बेकाबू हो गयी थी। टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। जिसके बाद गुस्से भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया था। तभी समझाइश देने मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अतुल हरदहा की वर्दी फाड़ते हुए दौड़ाकर पीटा गया।
उन्होंने खेतों तरफ भागते हुए अपनी जान बचाई थी। वारदात के अगले दिन चौकी प्रभारी की शिकायत पर करंजिया थाना में छह नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें आगजनी, बलवा, शासकीय सेवक की पिटाई, शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ। वहीं लोगों को कुचलने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।
वाहन मालिक के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक उनके वाहन की चाबी जबरन करौंदी गांव निवासी सुरजीत ले गया था। वह युवक उनके यहां ट्रैक्टर चलाता है। इस मामले में एक की जान गयी थी वहीं चार लोग घायल हुए थे।
ऐसी भी जानकारी है की जिस दिन घटनाक्रम हुआ उसी दिन एसआई अतुल हरदहा ने गोपालपुर चौकी के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी। समझाइश के दौरान भीड़ ने उन पर हमला बोला। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।------