अब बिना हेलमेट नहीं रुकेंगे आपके काम, मुफ्त में मिलेगा हेलमेट, पुलिस का अनोखा हेलमेट बैंक!

 

बैंक से पैसे और सोना-चांदी उधार लेने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी जान बचाने के लिए हेलमेट उधार लेने का बैंक देखा है? मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब अगर आप घर से बिना हेलमेट निकले हैं और दोपहिया वाहन से जरूरी काम पर जाना है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। खंडवा पुलिस आपको निशुल्क हेलमेट देगी। काम पूरा होने के बाद हेलमेट वापस जमा करना होगा, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति भी इसका इस्तेमाल कर सके।

 

 

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और बिना हेलमेट वाहन चलाने की समस्या कम करने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस ने हेलमेट बैंक की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शहर की कारवाड़ी पुलिस चौकी पर इस हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस पहल का मकसद उन लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जो जल्दबाजी में हेलमेट घर भूल जाते हैं या किसी कारण से उनके पास हेलमेट उपलब्ध नहीं होता।

 

 

हेलमेट लेने की प्रक्रिया भी आसान रखी गई है। जरूरतमंद व्यक्ति को अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। हेलमेट लेने का समय भी रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति अपना जरूरी काम पूरा कर हेलमेट वापस जमा कर सकेगा। इससे एक ही हेलमेट का इस्तेमाल दिनभर में कई लोग कर पाएंगे। शुरुआती तौर पर कारवाड़ी पुलिस चौकी पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हेलमेट उपलब्ध रहेंगे। वहीं, ट्रैफिक थाने से 24 घंटे हेलमेट प्राप्त करने की सुविधा भी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिलता है, तो शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी हेलमेट बैंक शुरू किए जा सकते हैं।

 

 

खंडवा पुलिस की यह पहल एक जरूरी संदेश देती है—हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। याद रखिए, मंजिल पर पहुंचने से ज्यादा जरूरी है सुरक्षित पहुंचना।

 

 


By - sagar tv news
28-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.