Sagar-कटरबाजो पर लगाम लगाने वाले एसपी सुजानिया का तबादला आदेश रद्द करने की उठी मांग | SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया का भोपाल स्थानांतरण किया गया है, सरकारी आदेश आने के बाद उनके तबादले को निरस्त करने की भी मांग भी उठने लगी है, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सर्वेश जैन एसपी का तबादला आदेश रद्द करने सरकार से निवेदन किया है ऐसा वह क्यों चाहते है इसके लिए उन्होंने अपने द्वारा जारी वीडियो में वजह बताते हुए कहा कि एसपी साहब बहुत अच्छा काम कर रहे थे पूरे जिले में लॉ इन ऑर्डर को इंप्रूव किया था और थाने में भी विकसित करते थे पिछले एसपी साहब क्रिकेट के बहुत उम्दा खिलाड़ी थे लेकिन वह बंगले से बाहर नहीं निकलते थे

 

 

बता दे कि सागर में एसपी अनुराग सुजानिया के अपने छोटे कार्यकाल में जंहा सवालिया निशान लगे तो अपराधियों में अपराध के प्रति डर पैदा करने में भी सफल रहे, खासकर कटरबाजी की घटनाओं को रोकना, जुआ माफिया पर अंकुश, कानून व्यवस्था को बनाना, पुलिस की जबाबदेही तय करना अचानक से पुलिस थानों के निरीक्षण, बंडा में एक साथ थानों के पूरे स्टाफ को बदलना उनके कार्यकाल में उपलब्धि रही है। छोटे कार्यकाल में अवैध शराब, जुआ कारोबार और कटरबाज गिरोह जैसी आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई एसपी अनुराग सुजानिया की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहे।

 

 

पुलिसिंग में बदलाव एसपी अनुराग सुजानिया ने सागर पुलिस की कार्यशैली में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थानों में तैनात कर्मचारियों की जबाबदेही तय की और स्वयं थानों के निरीक्षण करने पहुचें।

 

 

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। इस घटना में हुई मौतों के बाद पुलिस अधीक्षक ने बंडा थाने के पूरे स्टाफ में बदलाव किया था। इस कदम को थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने और पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाई गई कार्रवाई के रूप में देखा गया।

 

 


By - sagar tv news
28-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.