Sagar- सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश, जानिये किसानो को क्या फायदा क्या नुकसान
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दूसरे दिन भी सागर में बना हुआ है। गुरुवार दोपहर से ही बारिश की फुहारे रुक रुक कर गिर रही है इसके पहले चल रही तेज हवाओ से वातावरण में ठंडक घुली, जबकि गुरुवार सुबह से ही बादल छाये हुए है सुबह करीब 10.30 बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ बहेरिया कर्रापुर सानौधा पड़रिया शाहपुर गढ़ाकोटा रहली ढाना बम्होरी, सिरोंजा, मकरोनिया, लहदरा, भापेल, सुरखी जैसी क्षेत्रो में भी यही हाल है, बेमौसम हुई बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।
इस समय सागर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सागर में रात के समय ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफा अर्नब के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आगामी 1 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की भी संभावना है। आगामी 24 घंटों में जिले में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस बारिश के होने की वजह से किसानों के लिए इस का मिला जुला असर देखने को मिलेगा क्योंकि जिन किसानों ने रवि की बुवाई कर दी है उनके लिए यह पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है जबकि जिन किसानों की फसल खेतों में कटी पड़ी हुई है या रखी हुई है तो उन फसलों को नुकसान हो सकता है लेकिन जिन किसानों के खेत खाली है और तेज बारिश हो जाती है और उनके पास सिंचाई के संसाधन उपलब्ध नहीं है तो ऐसे किस भी चना मसूर सरसों जैसी फसलों की बुआई कर सकते हैं जिनके पास सिंचाई के संसाधन उपलब्ध हैं और बुवाई कर दी थी तो उनकी एक सिंचाई का पानी बच जाएगा