Sagar- कृषि मंडी में अनाज की बंपर आवक, मक्का 2700, सोयाबीन 7005 रु. जाने आज के भाव | SAGAR TV NEWS |

 

सागर कृषि उपज मंडी में 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को 23 हजार किवंटल से अधिक अनाज की आवक हुई है, जिसमे सबसे अधिक 14 हजार किवंटल मक्का की आवक हुई, जबकि सोयाबीन के भाव में लगभग 200 रूपये की गिरावट आई है, 4139 किवंटल सोयाबीन की डाक की गई, इसके अलावा मंडी में गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन, सरसों, उड़द सहित अन्य फसलों की खरीदी हुई। सबसे अधिक भाव मसूर के रहे, जिसका अधिकतम भाव 8,465 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा।

मंडी में गेहूं का भाव 2,450 से 3,855 रुपए प्रति क्विंटल रहा। इसका मॉडल भाव 2,835 रुपए दर्ज किया गया। चना 5,100 से 7,075 रुपए प्रति क्विंटल बिका, जबकि मॉडल भाव 6,900 रुपए रहा। मसूर के भाव 4,800 से 8,465 रुपए प्रति क्विंटल रहे और मॉडल भाव 6,030 रुपए दर्ज किया गया।

मक्का के भाव 1,800 से 2,700 रुपए प्रति क्विंटल रहे। सोयाबीन 4,300 से 7,005 रुपए प्रति क्विंटल बिकी, जबकि इसका मॉडल भाव 6,900 रुपए रहा। बटरी के भाव 3,605 से 4,200 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

मटर का भाव 2,950 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिवड़ा 3,155 से 3,535 रुपए प्रति क्विंटल बिका। सरसों के भाव 6,105 से 8,100 रुपए प्रति क्विंटल रहे और मॉडल भाव 7,000 रुपए दर्ज किया गया। वहीं उड़द के भाव 4,000 से 7,950 रुपए प्रति क्विंटल रहे, जिसका मॉडल भाव 5,500 रुपए रहा।

मंडी में अनाज के भाव आवक की गुणवत्ता और मांग के अनुसार अलग-अलग रहे।


By - sagar tv news
29-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.