Sagar- केसली को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन, बर्बाद फसलों के मुआवजे की भी मांग

 

सागर जिले के केसली को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर देवरी क्षेत्र में फिर एक बार कांग्रेस सड़कों पर उतरी और पूर्वमंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अल्पवर्षा से बर्बाद फसलों का मुआवजा, केसली को सूखाग्रस्त घोषित करने, पर्याप्त डीएपी खाद, निर्बाध बिजली और सिंचाई के लिए नहरों की मरम्मत की मांग भी उठाई गयी।

 

 

 

बताया जा रहा है की केसली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया। रानी दुर्गावती चौराहे पर सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां से नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

 

ज्ञापन में कहा गया की केसली में अल्पवर्षा के कारण खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलें नष्ट होने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। मांग की गयी की केसली विकासखंड को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और शासन की राहत योजनाओं का लाभ दिया जाए।

 

 

 

इस दौरान बताया गया की वर्तमान रबी सीजन में देवरी विधानसभा क्षेत्र के किसान डीएपी खाद की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऑनलाइन टोकन बुकिंग व्यवस्था सुचारू रूप से काम न करने से किसानों को खाद प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लहसुन, प्याज, टमाटर समेत कई उद्यानिकी फसलों का व्यापक रकबा है। समय पर खाद न मिलने से बोनी और रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस ने क्षेत्र में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और टोकन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

 

 

 

 

इसके अलावा बिजली कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों पर भी नाराजगी जताई गयी। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने की बात कही गयी।
तो नहरों की मरम्मत और साफ़ सफाई कराने की मांग भी की गयी। कांग्रेस ने किसानों को समय पर खाद, बिजली और सिंचाई की सुविधा के अलावा प्रभावित किसानों को उचित राहत और मुआवजा दिये जाने की बात भी कही।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.