सागर भाजपा युवा मोर्चा की कमान जसवंत सिंह राठौर को, राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी को मिली जिम्मेदारी

 

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश बीजेपी ने अपनी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षो की लिस्ट जारी कर दी है। नाम जारी होते ही सागर में किसे ये कमान सौपी जाएगी इसका सस्पेंस भी ख़त्म हो गया है। सागर में बीजेपी का गढ़ रहे राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी को ये जिम्मेदारी सौपी गयी। यहां पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर के पौत्र और पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के पुत्र जसवंत सिंह राठौर को युवा मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है ।

 



गुरुवार को जारी हुई लिस्ट में 15 जिलो के अध्यक्ष की घोषणा की गयी है। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने जसवंत पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दे काफी समय से सागर के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष को लेकर कश्मकश की जा रही थी। पार्टी ये तय करने में काफी विचार विमर्श कर रही थी । हालांकि कई सारे युवा नेताओ के नाम चर्चाओं में बने हुए थे। सभी अपने अपने नेताओं के जरिये जोर आजमाइश में लगे हुए लेकिन अंत मे बाज़ी जसवंत सिंह राठौर ने मार ली

 

 

 

जसवंत राठौर काफी समय से राजनीति में सक्रीय हैं। युवाओ में उनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी । दमदार राजनैतिक परिवार से आने वाले जसवंत राठौर खुद भी बहुत मिलनसार और मधुभाषी नेता है । उनके नाम की घोषणा होते ही राठौर परिवार और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। राठौर बंगले पर भीड़ लगना शुरू हो गयी।

 

 

 

 

बता दें की सागर समेत 15 भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी है। इसके अलावा कई लोगों को महामंत्री भी बनाया गया है।


By - sagar tv news
30-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.